पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात 12.30 : बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आंबेडकर जयंती का जश्न

रात 12.30 : बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आंबेडकर जयंती का जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार देररात अांबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा और आतिशबाजी की।

भोपाल| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाई जाएगी। सभाएं और बुद्ध वंदना के साथ ही झांकियां सजेंगी और रैलियां निकाली जाएंगी। शुक्रवार देररात बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विभिन्न क्षेत्रों से निकली रैलियां पहुंची। यहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

दूसरी ओर शनिवार को करुणा बुद्ध विहार में बुद्ध वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। भंते शाक्य सागर पुत्र की उपस्थिति में बोर्ड आफिस चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर 127 किलो का केक काटकर जयंती मनाई जाएगी। इधर, कलेक्टर पी सुदाम खाडे ने जंयती के लिए बोर्ड आॅफिस चौराहे पर एक दिन के लिए धारा-144 हटा दी है।

खबरें और भी हैं...