पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस महू से करेगी संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

कांग्रेस महू से करेगी संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर शनिवार को उनकी जन्मस्थली महू से ‘संविधान बचाओ अभियान’ की शुरुआत करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस राज्य स्तर पर यह आयोजन कर रही है। इसके तहत प्रदेश में भी महू में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। पार्टी के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि देश में इन दिनों एक विचारधारा द्वारा संवैधानिक मूल्यों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में विभिन्न रचनात्मक, बौद्धिक आयोजनों के साथ संविधान बचाने के लिए अलख जगाएगी।

खबरें और भी हैं...