पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में आग से 15 लाख का माल खाक

इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में आग से 15 लाख का माल खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट रोड पर सिंगारचोली में एक इलेक्ट्राॅनिक्स की शॉप में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर अमले को चार घंटे तक मशक्कत करना पड़ा। आग लगने के कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन इससे करीब 15 लाख रुपए कीमत का माल जलकर खाक हो गया।

बी-15/155 सर्राफा बाजार बैरागढ़ निवासी वासुदेव आसनानी की सिंगार चोली, एयरपोर्ट रोड स्थित सुखवीर कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्राॅनिक्स की शॉप है। उनके मुताबिक रात करीब 1 बजे उन्हें लोगों से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। उनके पहुंचने के पहले ही फायर अमला आग बुझाने का काम शुरू कर चुका था। उन्होंने शटर के लॉक खोले तो अंदर आग की लपटें थी। फायर ब्रिगेड की 8 दमकलों को आग बुझाने में 4 घंटे लग गए। वासुदेव के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, लेकिन असली कीमत बिलों का हिसाब-किताब करने के बाद ही चल पाएगी। वासुदेव ने बताया कि फिलहाल उन्होंने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने आग लगने के पीछे शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई है।

खबरें और भी हैं...