- Hindi News
- National
- हमीदिया अस्पताल: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी दो माह में होगी शुरू, दिल की बड़ी सर्जरी के लिए बनेंगेे दो ओटी
हमीदिया अस्पताल: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी दो माह में होगी शुरू, दिल की बड़ी सर्जरी के लिए बनेंगेे दो ओटी
हमीदिया अस्पताल में दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी। अस्पताल में नई कैथ लैब मशीनें इस दौरान इंस्टॉल हो जाएंगी। पुरानी मशीन खराब होने की वजह से करीब दो साल से यहां पर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी बंद है। इसी तरह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग को दिल की गंभीर सर्जरी करने के लिए अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार 7 करोड़ रुपए देगी। यहां पर 10 बेड का नया आईसीयू बनाया जाएगा। साथ ही एक माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और एक सामान्य ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को मेडिकल टीचिंग स्टॉफ के कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवशेखर शुक्ला ने अस्पताल के दौरे लिया। उन्होंने कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रवीण शर्मा से इस बारे में चर्चा की। इधर, शुक्रवार को जीएमसी में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।