पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से छंटने लगेंगे बादल, तीन चार दिन में 40 डिग्री पार पहुंच सकता है पारा

आज से छंटने लगेंगे बादल, तीन-चार दिन में 40 डिग्री पार पहुंच सकता है पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|शहर में एक हफ्ते से जारी बूंदाबांदी और बादलों का दौर अब थमने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से बादल छंटने लगेंगे, तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार-मंगलवार से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप थी, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद बादलों और धूप की आंख मिचौली होती रही। कभी धूप निकल आती थी, तो कभी बादल छा जाते थे। शाम को शहर के कुछ हिस्सों में मामूली बूंदें भी पड़ीं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पूर्वी रहा। अभी तीन-चार दिन हवा में नमी बनी रहेगी। इस वजह से दिन के तापमान में धीरे- धीरे इजाफा होगा। इसके बाद दिन में पारा 40 डिग्री पार भी पहुंच सकता है। गुरुवार को भी दिन का तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह से पारे की चाल बहुत तेज थी। दोपहर 12.30 ही पारा 36.4 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर में बादल छाने की वजह से अगले तीन घंटे में पारा सिर्फ 0.9 डिग्री ऊपर चढ़ सका। बादल नहीं होते तो तापमान इससे 3 डिग्री तक ज्यादा हो सकता था।

कोलार इलाके में बिजली गिरने से चरवाहे की मौत
भोपाल|कोलार इलाके में जंगल में भेड़-बकरी चराने गए व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार दोपहर मौत हो गई। भेड़-बकरी के अपने आप घर पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जंगल गए थे। यहां वह उन्हें झुलसा मिला। ग्राम सेवनिया कोलार निवासी 42 वर्षीय कमल सिंह अहिरवार बकरियां चराने का काम करते थे। वे गुरुवार को भी रोजाना की तरह भेड़-बकरी लेकर जंगल गए चले। शाम को सभी जानवर अपने आप घर पहुंच गए, लेकिन कमल नहीं लौटे। उनकी तलाश में परिजन जंगल पहुंचे, तो उनका झुलसा हुआ शव मिला।

खबरें और भी हैं...