सुविधा... बिजली उपभोक्ता कॉल करके बदलवा सकेंगे सर्विस केबल
भोपाल| उपभोक्ता अब बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कॉल करके खंभे से मीटर तक बिछी सर्विस केबल बदलवा सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह सुविधा शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत अटेंड करने वाले एफओसी वाहन में सिंगल फेस की 6 वर्ग एमएम की सर्विस केबल उपलब्ध रहेगी। इस माध्यम से केबल बदलवाने का सर्विस चार्ज बिल में जोड़कर लिया जाएगा।