पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी 8 पिछड़े जिलों के कलेक्टरों से पूछेंगे क्या है विकास की प्लानिंग

मोदी 8 पिछड़े जिलों के कलेक्टरों से पूछेंगे- क्या है विकास की प्लानिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीति आयोग ने हाल ही में मप्र के जिन आठ जिलों की पिछड़े जिलों के रूप में रैंकिंग की थी, उन्हीं जिलों के कलेक्टरों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडला में मीटिंग लेने जा रहे हैं। वे 24 अप्रैल को जबलपुर पहुंचकर मंडला जाएंगे। पहली बार ऐसा होगा, जब मोदी मप्र के कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी इन जिलों के कलेक्टरों से पूछेंगे कि नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने पिछड़ों जिलों के डेवलपमेंट का क्या रोडमैप तैयार किया है। अचानक तय हुई मोदी की इस मीटिंग को लेकर शासन भी संशय में है कि क्या करें। फिलहाल कलेक्टरों से तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।

जिन 8 जिलों के कलेक्टरों को बुलाया गया है, उनमें विदिशा, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, दमोह, गुना, बड़वानी और सिंगरौली शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि विदिशा भी पिछड़े जिलों में शामिल है, जिस संसदीय सीट से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, वर्तमान केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद रह चुके हैं। प्रधानमंत्री की इसी मीटिंग के चलते प्रशासनिक सर्जरी के भी टलने के आसार बन गए हैं।

बड़ा सवाल : विदिशा सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र, अटल-शिवराज भी रहे सांसद, फिर भी पिछड़ा
40 की उम्र में परिवार व अन्य चिंताओं की वजह से अफसरों में काम का जज्बा नहीं रह जाता। -10 मार्च को राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में नरेंद्र मोदी

नीति आयोग की रिपोर्ट में तीन जिलों के हालात
नीति आयोग की रैंकिंग में अच्छी स्थिति के पहले 20 जिले और आखिरी के 20 जिलों की रिपोर्ट जारी की। अध्ययन देश के 101 जिलों का किया।

1. राजगढ़ : बिजली, शौचालय और पेयजल की स्थिति बेहतर

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (36 वर्ष)

रिपोर्ट : बिजली और रोड कनेक्टिविटी के साथ शौचालय और पेयजल की स्थिति कमोबेश बेहतर है। रैंक चार दी गई, लेकिन देशभर से तुलना करने पर 15वीं रैंक मिली।

3. सिंगरौली : स्कूलों के अध्ययन के बाद नीचे से चौथी रैंक

कलेक्टर अनुराग चौधरी (35 वर्ष) रिपोर्ट
: लड़कियों के स्कूल में टायलेट, बच्चों के लिए पेयजल व बिजली की उपलब्धता। जिले में स्कूलों के ड्रॉप आउट रेट ज्यादा होेने, किताबें मिलती हैं या नहीं और टीचर्स की संख्या क्या है, इनका अध्ययन करने के बाद रैंक 97वीं मिली। यानी नीचे से चौथे नंबर पर। देशव्यापी सभी मामलों में रैंक इससे भी खराब यानी 99वीं है।

8 जिलों की देश में रैंक

15वीं

राजगढ़

26वीं

छतरपुर

आठ में से चार जिलों के कलेक्टर 50 की उम्र पार कर चुके

जिला कलेक्टर उम्र

1. विदिशा अनिल सुचारी 51 साल

2. दमोह श्रीनिवास शर्मा 55 साल

3. गुना राजेश कुमार जैन 57 साल

4. छतरपुर रमेश भंडारी 59 साल

41वीं

खंडवा

2. विदिशा : स्किल डेवलपमेंट में सभी पैरामीटर्स बेहतर मिले

कलेक्टर अनिल सुचारी (51 वर्ष)

रिपोर्ट - स्किल डेवलपमेंट में स्थिति बेहतर है। रैंक 5 दी गई, लेकिन सभी पैरामीटर पर आंकलन करने के बाद देशव्यापी रैंक 42वीं रही।

42वीं

विदिशा

47वीं

गुना

55वीं

दमोह

67वीं

बड़वानी

99वीं

सिंगरौली

खबरें और भी हैं...