पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यू मार्केट में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

न्यू मार्केट में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। मौजूदा अध्यक्ष सतीश गंगराडे, सचिव संजय वलेचा और पूर्व अध्यक्ष नानक सिंह दुआ तीनों ने अपनी पैनल के साथ नामांकन जमा कर दिए। गंगराडे की पैनल सभी पदों और सदस्यों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि नानक सिंह दुआ ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। वलेचा की पैनल के कार्यकारिणी सदस्य के एक उम्मीदवार जीत कुमार जैन का नामांकन अवैध हो गया।

क्योंकि 2016 की मतदाता सूची में जैन का नाम नहीं है। मुख्य चुनाव अधिकारी वैद्य गोपालदास मेहता ने बताया कि पांच पदों के लिए 14 और पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी इतने ही उम्मीदवारों के नामांकन मंजूर किए गए हैं। अब चुनाव प्रचार का दौर शुरू होगा किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

खबरें और भी हैं...