पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएलआईयू : लिफाफे में बंद डायरेक्टर का नाम, घोषणा अगले माह

एनएलआईयू : लिफाफे में बंद डायरेक्टर का नाम, घोषणा अगले माह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) भोपाल के नए डायरेक्टर के लिए पांच नाम लिफाफे में बद हो गए हैं। इन पांच नामों से एक के नाम की घोषणा सामान्य परिषद की बैठक में की जाएगी। एनएलआईयू को मई में नया डायरेक्टर मिलने की संभावना है। सामान्य परिषद की बैठक मई के पहले हफ्ते में हो सकती है।

डायरेक्टर के पद के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कटक ओडिशा के कुलपति प्रो. एसकेडी राव, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी औरंगाबाद के कुलपति प्रो. एस. सूर्यप्रकाश, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरू के प्रोफेसर ऑफ लॉ डॉ. वी. विजयकुमार, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला के कुलपति प्रो. परमजीत एस. जसवाल के साथ ही जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव के नाम प्रबल दावेदार के रूप में सामने आए हैं। प्रो. श्रीवास्तव का नाम नॉमिनेशन के माध्यम से आने के कारण उनके नाम की काफी चर्चा है।

एनएलआईयू के नए डायरेक्ट के चयन के लिए शुक्रवार को जबलपुर में सर्च कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सर्च कमेटी के चेयरमैन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस आरएस झा के साथ ही नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के कुलपति प्रो. रणवीर सिंह व एनएलआईयू के ही पूर्व डायरेक्टर रहे प्रो. बलराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद पांच के नाम लिफाफे में बंद कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...