पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोला गिरजेश का दोस्त ले गया था भोपाल, पिलाई शराब

बोला- गिरजेश का दोस्त ले गया था भोपाल, पिलाई शराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओपी के सामने नशे की हालात में कराए बयान
भास्कर न्यूज | रायसेन

लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पुत्र वधु प्रीति रघुवंशी की आत्म हत्या करने वाले मामले में रोजाना नए-नए पेंच सामने आ रहे हैं। छह दिन से लापता प्रीति का भाई दीपक रघुवंशी गुरुवार-शुक्रवार की रात 2.30 बजे घर लौट आया है। घर लौटकर आए दीपक का कहना है कि उसके दोस्त मोनू राय जो गिरजेश का दोस्त है, ने 7 तारीख को उसे बुलाया था। उसके साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद गाड़ी में बैठकर भोपाल चले गए। उसे नशे की हालत में ही एसडीओपी के सामने लाया गया और उनके कहे अनुसार बयान लिए गए। वहां पर पहले से ही शपथ पत्र बना हुआ रखा हुआ था। एसडीओपी ने शपथ पत्र पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह शपथ पत्र नहीं पढ़ पाया। दीपक ने यह भी बताया कि हर दम उसके साथ चार-पांच लोग रहते थे। जब वह थाने आया उस दिन भी वह नशे की हालत में था। गुरुवार रात उसे उन लोगों ने भोपाल से बस में बैठा दिया। उदयपुरा लौटने पर कुछ हालत सुधरी तो परिजनों को सब बताया।

दीपक के नशे की हालत में बयान लिए गए है, यह उनकी जानकारी में नहीं है। इस मामले में जिसके भी बयान लिए गए है, उनकी बाकायदा वीडियोग्राफी कराई गई है। ताकि बयान को लेकर पारदर्शिता बनी रही।\\\' जगत सिंह राजपूत, एसपी, रायसेन

6 दिन से लापता प्रीति का भाई दीपक वापस लौटा
दीपक रघुवंशी

खबरें और भी हैं...