भोपाल | नगर निगम वार्ड 17 के प्रभारी सुरेंद्रमणि मिश्रा ने कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय नागरे को चांटा मार दिया। नागरे की गलती यह थी कि वह दस मिनट लेट आया था। 25 दिवसीय कर्मचारी नागरे ने मिश्रा से कहा कि मैं बस से आना- जाना करता हूं, ऐसे में थोड़ी देरी हो गई। चार- पांच महीने पहले भी मिश्रा नागरे से बदतमीजी कर चुके थे। कम्प्यूटर शाखा के प्रभारी अंदलीब वारसी ने गुरुवार को प्रापर्टी टैक्स ऑफिसर अर्चना शर्मा से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि मिश्रा वहां महिला कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार करते हैं। अर्चना शर्मा ने कहा कि वे इसकी जानकारी निगमायुक्त को देंगी किसी भी व्यक्ति को दफ्तर में मारपीट और बदतमीजी की इजाजत नहीं दी जा सकती।