भोपाल| महिला सशक्तिकरण से अनुदान प्राप्त संस्था ज्ञान पथ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने देखरेख वाले 4 बच्चों को अपने पास रखने से इंकार कर दिया। संस्था के डायरेक्टर ने समिति के सदस्यों को कह दिया कि वह बच्चे नहीं रख सकते, उन्हें किसी और संस्था में भेज दिया जाए। समिति ने बच्चों को लोक उत्थान समिति बालगृह में रखवाया है। संस्था द्वारा बाल कल्याण समिति के आदेश का उल्लंघन करने की शिकायत के बाद, बाल आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए गुरुवार को संस्था का निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं। आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान और अमिता जैन ने निरीक्षण में पाया संस्था को 60 बच्चों को रखने की परमिशन है जबकि 104 बच्चों का पंजीयन है।