पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार जेबकतरों से पुलिस ने बरामद किए 13 मोबाइल फोन, सिटी बसों में करते थे चोरी

चार जेबकतरों से पुलिस ने बरामद किए 13 मोबाइल फोन, सिटी बसों में करते थे चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसों में यात्रियों की जेब से मोबाइल फोन चुराने वाले चार जेबकतरों को गोविंदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन भी जब्त हुए हैं। गोविंदपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तलैया निवासी 29 वर्षीय राशिद खान, ऐशबाग निवासी 30 वर्षीय अमजद खां, 30 वर्षीय सुधीर शर्मा और मंडीदीप निवासी 25 वर्षीय वसीम खान को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी सिटी बस में गिरोह चलाकर मोबाइल फोन चुराते थे। चोरी के बाद वह उन्हें चंद रुपयों में बेच देते थे।

खबरें और भी हैं...