पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक को मारने घर पहुंचे गुंडे, नहीं मिला तो उसके पिता पर ही कर दिए फायर, दोनों पैरों में लगीं गोलियां

युवक को मारने घर पहुंचे गुंडे, नहीं मिला तो उसके पिता पर ही कर दिए फायर, दोनों पैरों में लगीं गोलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में गुंडों के खिलाफ की गई पुलिस की कार्रवाई बेअसर रही। बेखौफ हो चुके गुंडे अब भी वारदात करने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार चार बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर एक व्यक्ति पर देशी कट्टे से दो फायर कर दिए। आरोपियों में ऐशबाग थाने का गुंडा जुबेर मौलाना भी शामिल था। जुबेर के खिलाफ पुलिस बाउंड ओवर की कार्रवाई भी कर चुकी है। अब जहांगीराबाद पुलिस हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

रोशनपुरा निवासी 40 वर्षीय अब्दुल नफीस एक अस्पताल में काम करते हैं। एसआई गजेंद्र जौहरिया के मुताबिक शनिवार रात साढ़े 11 बजे नफीस घर पर खाना खा रहे थे। दस्तक सुनते ही उन्होंने दरवाजा खोला। सामने ऐशबाग इलाके का कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना और उसके साथी राजा, मोहसिन और सलमान खड़े थे। गाली-गलोच करते हुए राजा ने नफीस से उनके बेटे नोमान के बारे में पूछा। नफीस ने नोमान के घर पर न होने की बात कही तो आरोपियों ने उन पर ही गोलियां चला दीं। पहली गोली नफीस के बाएं पैर में लगी, जबकि दूसरी उनकी दाईं जांघ को छूते हुए गुजर गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

हो चुका है एनएसए और बाउंड ओवर

अशोका गार्डन पुलिस ने नवंबर 2017 में जुबेर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की। इसी दौरान उसका बाउंड ओवर भी करवाया गया। इसके बाद भी आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।

बजरिया....बदमाश का निकाला जुलूस

खबरें और भी हैं...