पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांच तोड़कर व्यापारी की कार से चुराए Rs.65 हजार

कांच तोड़कर व्यापारी की कार से चुराए Rs.65 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर के भवानी रोड स्थित नई सब्जीमंडी में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने पार्किंग में खड़ी वरना कार का कांच तोड़कर रकम से भरा बैग चुरा लिया। ये कार सब्जी के थोक व्यापारी नवीन लद्धानी की है, जिसका कांच पेवर ब्लॉक से तोड़ा गया। बैरागढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

नवीन रोजाना सुबह नौ बजे मंडी पहुंचते हैं। रविवार को भी उन्होंने रोज की तरह पार्किंग में कार पार्क की और रुपयों से भरा बैग पिछली सीट पर रखकर नीलामी कराने लगे। दोपहर करीब 12:10 बजे वे किसानों को नीलामी की रकम देने के लिए कार के पास पहुंचे तो बैग गायब था। कार की सीट पर कांच के टुकड़े पड़े थे। नवीन का दावा है कि बैग में 65 हजार रुपए नकद और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। आरोप है कि उनकी कार के आसपास दूसरी गाड़ियां खड़ी थीं, जिसकी आड़ लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। 12 बजे तक मंडी में व्यापारियों और किसानों के बीच चलने वाले भाव-ताव का शोर रहता है, इसलिए कार का कांच टूटने पर किसी को भनक नहीं लगी।

खबरें और भी हैं...