पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | व्यापमं चौराहे के पास तेज रफ्तार कार एक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को कार का नंबर तो मिल गया है, लेकिन पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

भीम नगर निवासी 40 वर्षीय भरत निकले पिता संधू निकले शनिवार को वे बोर्ड आॅफिस चौराहे पर आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने गए थे। शाम चार बजे घर लौटते वक्त उन्हें एमपी नगर से तेज रफ्तार कार व्यापमं चौराहे के पास टक्कर मारते हुए निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना हबीबगंज पुलिस को अस्पताल से मिली। पूछताछ में पुलिस के पास कार का नंबर आ गया है। हालांकि घटना के 30 घंटे बाद भी ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।











इधर बड़े तालाब में एक युवक का शव शनिवार देर शाम मिला। टीआई कोहेफिजा अनिल बाजपेयी के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के पास न तो कोई सुसाइड नोट और न ही पहचान का कोई कागजात या मोबाइल फोन मिला है। मृतक की उम्र 25 साल के आसपास होगी।

खबरें और भी हैं...