विधानसभा के ऑडिटोरियम में आज 117 रेलकर्मियों को दिए जाएंगे पुरस्कार
भोपाल | रेलवे में उत्कृष्ट सेवा के लिए देश के विभिन्न जोन के 117 रेलकर्मियों को राष्ट्रीय पुरस्कार सोमवार शाम 5 बजे विधान सभा के मान सरोवर ऑडिटोरियम में दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय संचार व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में भोपाल रेल मंडल की सीमा अग्रवाल को रेलवे के अवार्ड कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने रेलवे को भविष्य में किस तरह आगे बढ़ाया जाए, विषय पर अंग्रेजी भाषा में निबंध लिखा है। विभिन्न जोन व रेल मंडलों से रेलवे बोर्ड पहुंची प्रविष्टियों में से उनके निबंध को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। सीमा कॉलेज व स्कूल में भी निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।