पंजाबी लोक संस्कृति की खुशबू से महकी ‘एक शाम बैसाखी के नाम’
स्थानीय पंजाबी समाज के बैनर तले रविवार बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में एक शाम बैसाखी के नाम आयोजन किया गया। इस मौके पर लगाए गए मेले में पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर प्रख्यात गायक जिंदू मेहंदी और कर्णिका शर्मा ने पंजाबी लोक गीतों की धुन पर गीत गाकर समां बांधे रखा। उनकी टीम के कलाकारों ने गिद्दा और भांगड़ा भी प्रस्तुत किया, जिस पर मेले में शामिल लोग झूम उठे। पंजाबी गीत-संगीत का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। समाज के अध्यक्ष ओपी कपूर ने मेले के आयोजन की रूपरेखा बताई। अतिथियों का स्वागत चेयरमैन केसरसिंह अजमानी व महासचिव अनिल सूरी आदि ने किया। मेला में विभिन्न व्यंजनों के स्टाॅल भी लगाए गए थे। इन स्टालों पर लोगों ने व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों के लिए झूले लगे थे।
पंजाबी गीत-संगीत पर झूम उठे लोग
िपपलानी गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार और दीवान सजाया
पिपलानी गुरुद्वारा में बैसाखी पर रविवार को कीर्तन दरबार व दीवान सजाया गया। इस अवसर पर शहर के कई गुरुद्वारा के रागी जत्थों ने सामूहिक रूप से कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बाद में अरदास की गई। गुरुद्वारा में सुबह से ही मत्था टेकने वालों का तांता लगा रहा। गुरुद्वारा में आकर्षक सजावट भी की गई थी।