पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम की शोभायात्रा आज

भगवान परशुराम की शोभायात्रा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| अभा ब्राह्मण समाज द्वारा सोमवार शाम 4 बजे भेल दशहरा मैदान से भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई 5 नंबर स्टॉप स्थित परशुराम मंदिर पर शाम 7:30 बजे समाप्त होगी। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित करेंगे। अभा ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने बताया कि शोभायात्रा में 101 घोड़े, 51 बग्घी, 25 ऊंट, 51 ढोल, 21 ताशे, 06 डीजे व करीब दो हजार बाइक, चार पहिया वाहन व ई रिक्शा शामिल रहेंगे। शोभायात्रा में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। आतिशबाजी भी होगी। अध्यक्ष मिश्रा के अनुसार शोभायात्रा का संदेश समरसता एवं हिन्दू समाज में एकता को परिलाक्षित करना है। कार्यक्रम में पं. रघुनन्दन शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, सुरेश पचौरी, विष्णुदत्त शर्मा, राजेंद्र शुक्ल, रमेश शर्मा, पीसी शर्मा, रामेश्वर शर्मा आदि शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...