पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोला खेड़ापति हनुमान को अर्पण करेंगे स्वर्ण गदा

छोला खेड़ापति हनुमान को अर्पण करेंगे स्वर्ण गदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| छोला मैदान स्थित छोला मंदिर में विराजमान खेड़ापति हनुमान को स्वर्ण गदा अर्पित की जाएगी। गदा अर्पण समारोह 13 व 14 मई को होगा। इस मौके पर गदा की नगर भ्रमण यात्रा निकलेगी। संयोजक सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 13 मई को जनता क्वाटर्स, रचना नगर से स्वर्ण गदा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 मई को सुबह 10 बजे साधु-संतों के मार्गदर्शन में स्वर्ण गदा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। शाम 4 बजे से भंडारा होगा। आगामी 20 अप्रैल से 10 मई तक नरेला क्षेत्र के सभी मंदिरों में तथा भोपाल शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजन, अभिषेक व दर्शन के लिए गदा ले जाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...