पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिफारिश लागू करने की मांग, 19 को प्रदर्शन

सिफारिश लागू करने की मांग, 19 को प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|मप्र कर्मचारी कांग्रेस द्वारा अग्रवाल वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग काे लेकर 19 अप्रैल काे भोपाल समेत प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल, अपाक्स के प्रांताध्यक्ष भुवनेश पटेल, कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री आदर्श शर्मा, सुनील ठाकरे, आरके नामदेव आदि शामिल हुए।

नाबार्ड के सामने आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे

भोपाल| सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड अधिकारी बीएन शर्मा सोमवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शर्मा ने बैंक प्रबंधन के कई अधिकारियों पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए बताया कि 25 जिलों में गरीब किसानों के केसीसी नवीनीकरण में धोखाधड़ी की गई है। प्रदेश के 10 हजार किसानों के साथ ऐसा हुआ।

विक्रम हायर सेकंडरी स्कूल भेल के पूर्व छात्रों ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह सुबह 10 बजे से लगाए गए शिविर 26 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। पूर्व छात्रों के संगठन अध्यक्ष डॉ. श्रीपर्णा सक्सेना ने बताया कि शिविर का आयोजन बीएमएचआरसी के सहयोग से किया गया है। शिविर से मिलने वाले ब्लड यूनिट का उपयोग थेलेसीमिया के मरीजों के लिए होगा।

आर्ट ऑफ लिविंग का योग ध्यान कार्यक्रम 17 से

भोपाल| संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भारत भवन स्थित फिटनेस सेंटर में 17 से 22 अप्रैल को हैपीनेस कार्यक्रम आयोजित किया है। सुबह और शाम को होने जा रहे इस कार्यक्रम में जीवन जीने की बेहतर कला सिखाई जाएगी। शिविर में लयबद्ध श्वांस लेने की तकनीक के साथ सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान, प्राणायाम सिखाएंगे। सम्मिलित होने के लिए 7974125465 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...