पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नेह सम्मेलन और सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों से किया संपर्क

स्नेह सम्मेलन और सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों से किया संपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बमोरी|आगामी 26 अप्रैल को होने वाले वनवासी आदिवासी सम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह के लिए आज ग्राम कर्राखेड़ा, कुम्हारी, टोली नर्मदा, चिकारी, विशनवाड़ा, पाटन, आटाखेड़ी बमौरी, अमरोड़ा में बैठक रखी गई। आगामी वनवासी, गौड़ आदिवासी समाज द्वारा यह सम्मेलन व स्नेह मिलन और सम्मान समारोह उन्हें अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल किए जाने के बाद किया जा रहा है। जिले के करीब 25 हजार गौड़ आदिवासियों के बच्चों के जाति प्रमाण- पत्र प्रशासनिक त्रुटि से पिछड़ा वर्ग के बन गए थे। गौड़ आदिवासियों की इस समस्या को लेकर वनवासी नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्म स्वरूप भार्गव के साथ भोपाल जाकर एक मुख्यमंत्री से मिले थे। जिले में रहने वाले गौड़ आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए सम्मेलन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...