पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 फीसदी महंगा होगा बसों का किराया, शासन ने जारी किया आदेश

10 फीसदी महंगा होगा बसों का किराया, शासन ने जारी किया आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | भोपाल/इंदौर

परिवहन विभाग ने रविवार को सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। हालांकि यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी, ये फिलहाल तय नहीं है, क्योंकि विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन एक प्रेसनोट जारी कर यह जानकारी मीडिया को दी है। बढ़ोतरी के बाद अब भोपाल से इंदौर सामान्य बस का किराया 193 रुपए हो जाएगा, जो कि अभी 175 रुपए है। किराया बोर्ड ने 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, पर इसे खारिज कर दिया गया। दरअसल, बस ऑपरेटर्स ने परिवहन विभाग को सोमवार से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। वे किराया 40 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के उपसचिव कमल नागर ने भास्कर से बातचीत में बताया कि अभी पहले 5 किमी का किराया 7 रुपए लगता है, जिसे यथावत रखा गया है। इससे आगे के 92 पैसे लगते थे, तो इसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...