पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 85% बिजली की बचत और 38% ज्यादा रोशनी

85% बिजली की बचत और 38% ज्यादा रोशनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में 18,500 एलईडी स्ट्रीट लाइट लग चुकी हंै। इससे करीब 85% बिजली की बचत हो रही है। साथ ही रोशनी भी 38 प्रतिशत ज्यादा हो रही है। इनमें 98 स्मार्ट पोल भी शामिल हैं। इन स्मार्ट पोल में मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई के साथ सर्विलांस कैमरे आदि की भी सुविधा है। यह सब भी शुरू हो गईं हैं। अगले दस दिनों में एनवायर्नमेंट का डिस्प्ले भी शुरू हो जाएगा। पिछले दो साल से स्मार्ट सिटी के पैन सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 400 स्मार्ट पोल के साथ 20 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का रेवेन्यू मॉडल इस तरह से बनाया गया है कि इसमें निजी कंपनी निवेश कर रही है। इससे भोपाल को 950 करोड़ रुपए की आय होगी। निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी कंपनी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि इसी आधार पर पिछले दिनों बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड समिट में भोपाल को अवाॅर्ड मिला।

स्मार्ट पोल पर ये सुविधाएं शुरू

स्मार्ट लाइट मोबाइल नेटवर्क

वाई-फाई हॉट स्पॉट कैमरा सर्विलांस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड ( चेतावनी, सूचना और एनवायर्नमेंट व अन्य जानकारी के लिए) ऑप्टिकल फाइबर ( लाइव प्रसारण और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोगी)

खबरें और भी हैं...