पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री गोपाल भार्गव बोले 40% वाले को 90% वाले के ऊपर चढ़ा दोगे तो देश पिछड़ जाएगा

मंत्री गोपाल भार्गव बोले- 40% वाले को 90% वाले के ऊपर चढ़ा दोगे तो देश पिछड़ जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर . भोपाल | सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 2 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद एससी-एसटी वोटर्स को साधने में लगी भाजपा के लिए मंत्री गोपाल भार्गव का ताजा बयान विवाद खड़ा कर सकता है। भार्गव ने रविवार को नरसिंहपुर में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में कहा कि जब 40 प्रतिशत वाले को 90 प्रतिशत वाले से ऊपर चढ़ा दिया जाएगा तो यह प्रतिभा का नुकसान होगा। इससे देश पिछड़ जाएगा। यह कहीं ब्राह्मणों के साथ अन्याय न हो जाए। यह मजाक प्रतिभा के साथ हो रहा है। ईश्वर प्रदत्त व्यवस्था के साथ अन्याय हो रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई दी। शेष | पेज 11 पर

कहा- ‘मेरे वक्तव्य को राजनीतिक कारणों से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। मैं आरक्षण व्यवस्था का घोर समर्थक हूं। मैने अपने वक्तव्य में कहीं आरक्षण शब्द का उपयोग पर उल्लेख नहीं किया और न इसके पूर्व अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में किया है।’

खबरें और भी हैं...