पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री का दर्जा मिलने के बाद कम्प्यूटर बाबा ने अब भाजपा से टिकट मांगा

मंत्री का दर्जा मिलने के बाद कम्प्यूटर बाबा ने अब भाजपा से टिकट मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर . भोपाल | राज्यमंत्री का दर्जा लेने के बाद यात्रा पर निकले कम्प्यूटर बाबा को अब विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए। उनका मानना है कि संतों के मन में भी रहता है कि वे कुछ करें। अपनी बात पहुंचाने के लिए कब तक किसी के पीछे घूमेंगे। संत समुदाय थक चुका है, ऐसा करके। हमारे बीच में से ही कोई सरकार में जाए तो संतों की बात सुनी जाएगी। विधानसभा में वे अपनी बात रख सकेंगे। राज्यमंत्री का दर्जा लेने के बाद मंडला पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने रविवार को मीडिया से यह बात कही। यहां मंडला समेत सिवनी, डिंडौरी और बालाघाट के संत मौजूद थे, जिन्होंने संतों को विधानसभा का टिकट देने की मांग उठाई।

मैं सीएम से बात करूंगा

बाबा ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में कहा कि संत समाज ने मुझसे टिकट के बारे में मुख्यमंत्री से बात करने के लिए कहा। यहां खड़ेश्वरी बाबा एक संत हैं, उन्हें केवलारी (सिवनी) से टिकट मिलता है तो अच्छा होगा। मैं इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

खबरें और भी हैं...