- Hindi News
- National
- पीपीटी परीक्षा में फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से 22 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा
पीपीटी परीक्षा में फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से 22 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा
भोपाल|एमपी पीपीटी 2018 परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। 22 छात्रों के फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो पाने के कारण उनको परीक्षा में नहीं बैठ पाए। फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर छात्रों ने हंगामा किया। दरअसल, दोपहर में ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर पर पीपीटी परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर पर पहुंचे छात्रों के फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए।
छिंदवाड़ा निवासी तौकीर खान का कहना है कि उनका आधार नंबर ठीक है। उनकी अंगुलियों के निशान भी सही हैं। लेकिन व्यापम के सर्वर में दिक्कत के चलते फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो पाए। व्यापम के अफसरों के पास भी पहुंचे। फोन भी लगाया। लेकिन किसी ने एक भी न सुनी।