पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉडी मास इंडेक्स 32 से ऊपर तो गंभीर मोटापे के शिकार

बॉडी मास इंडेक्स 32 से ऊपर तो गंभीर मोटापे के शिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश की सवा सौ करोड़ आबादी में तकरीबन 13 फीसदी लोग ओवरवेट हैं और इसी वजह से ब्लड-प्रेशर, हार्ट डिसीज, डायबिटीज, स्लीप एप्निया और ज्वॉइंट पेन जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। एक सामान्य व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से कम होना चाहिए। 32.5 से अधिक बीएमआई का व्यक्ति गंभीर मोटापे का शिकार माना जाता है। जिनके पास सर्जरी के अलावा विकल्प नहीं होता। अब तो छह साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के व्यक्तियों की सर्जरी की जा रही है।

दुनियाभर में 15 फीसदी लोग गंभीर मोटापे से ग्रसित है। भारत इस मामले में तीसरे पायदान पर है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है। यह कहना है कि इंदौर के बेरियाट्रिक सर्जन मोहित भंडारी का। रविवार को वो डीबी सिटी स्थित होटल कोटियार्ड मैरियट में मोटापे से ग्रसित मरीजों की जांच के लिए लगाए गए निशुल्क कैंप में संबोधित कर रहे थे। सुबह 11 बजे शुरू हुए कैंप में 50 से ज्यादा लोगों ने इलाज संबंधित सलाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

क्या है बैरियाट्रिक सर्जरी

एक निश्चित वजन से ज्यादा किसी का वजन बढ़ जाए, जिसे अक्सर बॉडी मास इंडेक्स से मापा जाता है। बीएमआई 25 से ज्यादा होने पर उसे मोटापे से पीड़ित माना जाता है। 32.5 से अधिक है, तो वह गंभीर मोटापे से ग्रसित माना जाता है। ऐसे मरीजों को डाइट, एक्सरसाइज या लाइफस्टाइल मोडिफिकेशन से फायदा नहीं मिलता तो ऐसे लोगों के लिए बैरियाट्रिक या मेटाबॉलिक सर्जरी है जहां पर दूरबीन पद्धति द्वारा बिना किसी चीरफाड़ के पेट का आकार छोटा किया जाता है।

ऐसे जानें बॉडी मास इंडेक्स

बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित भंडारी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के मोटापे को बॉडी मॉस इंडेक्स (बीएमआई) से मापते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने वजन को खुद की ऊंचाई को मीटर के वर्ग से भाग देकर अपना बीएमआई निकाल सकता है। बीएमआई 25 से ज्यादा आने पर व्यक्ति को मोटापा का मरीज माना जाता है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के लिए व्यक्ति का बीएमआई 32.5 होना अनिवार्य है।

इस सूत्र से निकालते हैं बॉडी मॉस

बीएमआई = वजन (किलोग्राम में) / ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर वर्ग)

उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति की उम्र 35 साल है। उसका वजन 70 किलोग्राम। ऊंचाई 5 फीट 7 इंच यानी 1.70 मीटर है। बीएमआई निकालने वजन में ऊंचाई (मीटर वर्ग) का दो बार भाग दिया। इस पर रिजल्ट 24.22 आया, यह व्यक्ति का बीएमआई है। बीएमआई टेबल के अनुसार यह व्यक्ति मोटापे से पीड़ित नहीं है।

खबरें और भी हैं...