पीसीसी दफ्तर के पास महिला पर हमला
भोपाल | प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के पास दो युवकों ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के हाथ में लगी चोट इतनी स्पष्ट नहीं है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि हमला पर आखिर किस हथियार से हमला हुआ है। उसने आरोपियों को न पहचानने की भी बात पुलिस को बताई है। हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोलार रोड निवासी 45 वर्षीय फूल बाई निजी काम से पीसीसी तिराहा आई थी। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी दो युवक आए और उससे बात करने लगे। फिर अचानक उनमें से एक ने धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों को ही नहीं पहचानती। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।