कमला पार्क पर फायर करने वाले बदमाश की पहचान हुई
भोपाल | कमला पार्क के पास दुकान हटाए जाने को लेकर हुए विवाद पर शनिवार रात पास हवाई फायर करने वाले एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। आरोपी कमला नगर इलाके का रहने वाला बताया जाता है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई गई है। एएसपी जोन-3 राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार दो दिन से कमला पार्क के यहां नगर निगम का अतिक्रमण अमला हाथ ठेला वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था। इसी के चलते शनिवार रात नकाब पहने दो बदमाशों ने दुकानदारों को धमकाते हुए हवाई फायर किए थे।