पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलार के हर वार्ड में आज से नए नल कनेक्शन के लिए लगेंगे शिविर

कोलार के हर वार्ड में आज से नए नल कनेक्शन के लिए लगेंगे शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | कोलार में नया नल कनेक्शन लेने वालों को अब दस हजार रुपए एकमुश्त जमा नहीं कराना होगा। नगर निगम यह राशि तीन किस्तों में लेगा। इसमें पहली किस्त पांच हजार रुपए होगी और शेष दोनों किस्तें ढाई-ढाई हजार रुपए की। कनेक्शन शुल्क अधिक होने से लोग नल कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा इस मुद्दे को लेकर महापौर आलोक शर्मा से चर्चा की। तब मेयर ने कोलार में आकर जनता से कहा कि नए नल कनेक्शन के लिए अब एकमुश्त राशि जमा नहीं करनी पड़ेगी। नल कनेक्शन के लिए 16 से 30 अप्रैल तक क्षेत्र के हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। नल कनेक्शन फीस में किश्तों की सुविधा 650 वर्गफिट से छोटे आकार के भूखंड धारकों और झुग्गीवासियों को भी दी जाएगी। केरवा बांध आधारित जलप्रदाय परियोजना के तहत कोलार में 8 हजार नल कनेक्शन दिया जाना प्रस्तावित है जिसमें से वर्तमान में 2200 कनेक्शन दिए जा चुके है। रविवार को आयोजित शिविर में 50 से अधिक नागरिकों ने कनेक्शन फार्म प्राप्त किए हंै।

खबरें और भी हैं...