- Hindi News
- National
- सस्ते में ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर साथ लाया और चुरा ले गया ढाई लाख रुपए
सस्ते में ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर साथ लाया और चुरा ले गया ढाई लाख रुपए
भोपाल | ट्रैक्टर खरीदने बैरसिया से आए मां-बेटे के ढाई लाख रुपए लेकर बदमाश भाग निकला। आरोपी उन्हें कम कीमत में ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर एमपी नगर लेकर आया था। बैरसिया निवासी 25 वर्षीय कपिल लोधी किसान हैं। वे शनिवार को ढाई लाख रुपए लेकर मां के साथ ट्रैक्टर खरीदने निशातपुरा पहुंचा। यहां दुकान पर एक बदमाश मिला जिसने कपिल से कहा कि कम कीमत में एमपी नगर से ट्रैक्टर दिलवा देगा। उसकी बातों में आए कपिल ने मां को साथ लिया और दोनों एमपी नगर आ गए। एमपी नगर जोन-1 में उन्हें इंदौर सीट कवर की दुकान के पास ले आया। यहां कपिल से कहा कि मां थक गई हैं। कुछ देर बैठ जाते हैं। कपिल मां को बैग देते हुए पान की शॉप पर चला गया। पांच मिनट में ही आरोपी बैग लेकर भाग निकला।