राजमाता चौराहे का सौंदर्यीकरण शुरू, लगेंगी लाइटें और फव्वारे
अशोकनगर| राजमाता चौराहे पर बने सर्कल के क्षतिग्रस्त होने पर उसको तोड़कर फिर से निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान पार्क का दोबारा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। आने वाले समय में रोटरी के चारों ओर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी, साथी ही फव्वारे भी लगेंगे। नपा के एई अरूण नामदेव ने बताया कि शहर की सभी रोटरी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ईसागढ़ और गुना की तरफ से भोपाल जाने वाले वाहन यहीं से निकलते है इसलिए भी राजमाता चौराहे को आकर्षक बनाने की योजना नपा ने बनाई है।