पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावड़ियाकलां में 15 फीसदी तक बढ़ेंगी फ्लैट की कीमतें

बावड़ियाकलां में 15 फीसदी तक बढ़ेंगी फ्लैट की कीमतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मूल्यांकन समिति की गुरुवार को हुई बैठक में बावड़ियाकलां की अन्य कॉलोनियों में फ्लैट के दाम 15 फीसदी बढ़ाने पर सहमति बन गई है। वर्तमान में यहां 19 हजार 200 रुपए प्रति वर्गमीटर का रेट है, जिसे बढ़ाकर 22 हजार रुपए वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव किया गया है। ऐसे में यहां फ्लैट की कीमत 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बावड़ियाकलां मुख्य मार्ग से हटकर और बावड़िया कला की अन्य कॉलोनियों में फ्लैट के रेट एक समान करने की सहमति बनी है। इधर गोंदरमऊ में अलग-अलग रेट को एक कर दिया गया है। जहांगीराबाद में लिली टॉकीज से पीएचक्यू तक के रेट में बदलाव किया गया है। यहां 60 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर रेट तय हैं।

खबरें और भी हैं...