पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार पर सिर मारकर पत्नी की हत्या, शरीर में डाल दीं बीयर कोल्डड्रिंक की दो बोतल

दीवार पर सिर मारकर पत्नी की हत्या, शरीर में डाल दीं बीयर-कोल्डड्रिंक की दो बोतल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर। भोपाल. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में तीन मंजिला मकान के एक कमरे में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहला शक पति पर इसलिए है, क्योंकि तीन दिन पहले उसने महिला से मारपीट की थी और गुरुवार सुबह से गायब था। हत्या का खुलासा ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे से आ रही तेज गंध के कारण हुआ। महिला का सिर दीवार पर पटकने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर के अंदर से बीयर और कोल्डड्रिंक की एक-एक बोतल मिली है। पुलिस ने आरोपी पति राजाराम मेवाड़ा को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को महिला के चरित्र पर शक था। प्रगति नगर स्थित मकान साबिर कुरैशी का है। गुरुवार दोपहर उनके बेटे आसिफ को ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम से तेज गंध आई तो अशोका गार्डन पुलिस को सूचना दी। शेष | पेज 13 पर







कमरे में उस महिला का शव मिला, जो दो महीने पहले ही अपने पति राजाराम मेवाड़ा के साथ यहां किराए से रहने आई थी। एएसपी विकाश साहवाल के मुताबिक राजाराम अपने कमरे पर ताला लगाकर गायब था। 40 वर्षीय महिला की पहचान राजाराम की प|ी माला मेवाड़ा के रूप में की गई। माला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पास ही दीवार पर खून के निशान मिले, जिससे अंदाजा है कि उसका सिर दीवार पर मारा गया होगा। कमर के पास भी घिसटने के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर में हुए पीएम के दौरान पता चला कि महिला के अंदरूनी अंग के जरिए बियर और कोल्डड्रिंक की एक-एक खाली बोतल मिली।

इस खबर से जुड़ा पूरा वीडियो देखने के लिए अपने मोबाइल फोन से इस QR कोड को स्कैन करें।

हिरासत में पति

तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में रहते थे पति-प|ी। कमरे से सटा ही एक स्टोर रूम था, जहां शव मिला।

दीवार पर सिर मारने के साथ-साथ महिला को घसीटा भी गया था। खून के निशान मिले।

पूछताछ में बताया- चरित्र पर था शक इसलिए मारा

पीएम के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला के अंदरूनी अंग के जरिए शरीर में बीयर और कोल्डड्रिंक की एक-एक बोतल डाल दी थी।

इलेस्ट्रेशन : गौतम चक्रवर्ती

चौथी प|ी थी माला... एएसपी के बताया कि राजाराम मूलत: सीहोर का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से अपने गांव नहीं गया है। उसने माला से चौथी शादी की थी। पहली प|ी की मौत बीमारी के कारण होना पता चला है। बाकी दोनों के साथ भी वह हमेशा मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने राजाराम को छोड़ दिया। चारों प|ियों से उसे कोई संतान नहीं है।

बिस्तर पर भी मिले खून के निशान

पुलिस राजाराम के कमरे में लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। बिस्तर पर खून के धब्बे मिले। पुलिस का अंदाजा है कि विवाद बिस्तर पर शुरू हुआ होगा। इसके बाद आरोपी माला को घसीटकर फर्श पर लाया और उसके साथ बेरहमी की। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका।

14 मई को दोपहर में की थी मारपीट

आसिफ ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही राजाराम और माला यहां किराए से रहने आए थे। इससे पहले दोनों मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहे। 14 मई की दोपहर करीब दो बजे राजाराम और माला के बीच जमकर विवाद हुआ। माला से मारपीट की जाने की आवाज कमरे से बाहर तक आ रही थी।

इधर, धार में एक और दरिंदे को मिलेगी मौत

चार साल की मासूम से ज्यादती व हत्या करने वाले को फांसी की सजा

बेटियां खुदा की रहमत हैं और उन्हें क्षत-विक्षत लाश के रूप में बदलने का अपराधी उदारता के लायक नहीं।

-अकबर शेख, एडिशनल सेशन जज

भास्कर न्यूज | मनावर

चार साल की मासूम बच्ची की ज्यादती के बाद हत्या करने वाले 19 साल के आरोपी करण को मनावर के एडिशनल सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। देश में संभवतः पहली बार एक ही शहर में एक ही कोर्ट ने दूसरी बार दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले 2012 में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में यह कोर्ट आरोपी को फांसी की सजा सुना चुकी है। एडिशनल सेशन जज अकबर शेख ने 153 दिन में 20 गवाहों और डीएनए एक्सपर्ट के बयान के आधार पर 50 पेज का फैसला सुनाया। घटना 15 दिसंबर 2017 की है। मनावर के जगन्नाथपुरा मोहल्ले में बच्ची को करण घर के बाहर से उठाकर ले गया था। वहां पहले उसने ज्यादती की, फिर नाम बता देने के डर से सिर पर पत्थर पटककर बालिका की हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...