भोपाल| नगर निगम पर 38 अरब 25 करोड़ 9 लाख रुपए का कर्जा होने से उत्पन्न वित्तीय संकट पर नगरीय प्रशासन विभाग ने निगमायुक्त प्रियंका दास से जवाब तलब किया है। विभाग के संयुक्त संचालक (वित्त) डॉ. अरुण पालीवाल ने निगमायुक्त से तथ्यों के साथ रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पालीवाल ने यह कार्रवाई नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर के पत्र पर की है। सगीर ने परिषद की बजट बैठक से पहले यह मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि नगर निगम को बजट पेश करने का अधिकार नहीं है।