भोपाल। दिन के साथ ही अब रात में भी तपिश बढ़ गई है। गुरुवार को अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री के करीब 43.7 डिग्री पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।
हैरानी की बात तो यह है कि तापमान में इजाफा सुबह साढ़े पांच बजे से होना शुरू हो गया था। सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। जो कि साढ़े आठ बजे चार डिग्री से ज्यादा की बढ़त के साथ 34.2 डिग्री पर पहुंच गया था। इसका असर यह हुआ कि सुबह से ही धूप खासी तेज थी। बीच-बीच में हवा भी कभी तेज कभी धीमी रफ्तार से चल रही थी। दोपहर में साढ़े तीन बजे तापमान दिन के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा था।