टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास का वातावरण गुरुवार शाम अलग ही खुशबू से महक रहा था। 5 हजार 555 लोगों ने पर्यावरण शुद्धि के लिए पिरामिड पात्रों में अग्निहोत्र यज्ञ किया। इसके पहले महामृत्युंजय यज्ञ भी किया गया। संस्था माधव आश्रम बैरागढ़ द्वारा आयोजित इस हवन में एक घंटे तक लाेगों ने मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। फोटाे| भास्कर
एनएलआईयू.... पूर्व डायरेक्टर का आरोप-एकतरफा दी रिपोर्ट
लीगल रिपोर्टर | जबलपुर/भोपाल
मप्र हाईकोर्ट ने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के पूर्व डायरेक्टर प्रो. एसएस सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ फेक्ट फाइंडिंग इंक्वायरी कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती दी थी। जस्टिस एसके सेठ और जस्टिस नंदिता दुबे की खंडपीठ ने कहा कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर अभी तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हाईकोर्ट ने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसलिए अब इस याचिका को कोई औचित्य नहीं है। सिंह ने याचिका दायर कर कहा कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत कमेटी का गठन किया गया और कमेटी ने रिपोर्ट देने के पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। कमेटी के सदस्यों ने केवल छात्रों का पक्ष सुनकर एकपक्षीय निर्णय दिया। सिंह ने बताया कि जनरल काउंसिल के पास यह जांच कराने का अधिकार नहीं था, इसके बाद भी मेरे खिलाफ जांच कराई गई। जांच करने वाले अधिकारी जांच करने की प्रक्रिया नहीं ही जानते थे, किसी के खिलाफ जांच कैसे की जाती है। उन्होंने पूरी जांच एक तरफा था।
प्रो. कुमार ने संभाला डायरेक्टर का कार्यभार
एनएलआईयू में प्रो. वी. विजय कुमार ने गुरुवार को बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभाल लिया है। डायरेक्टर प्रो. कुमार ने बताया कि वे पहले एनएलआईयू की व्यवस्थाओं को जानेंगे। इसके बाद पूरा एक्शन प्लान तैयार कर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए काम शुरू करेंगे। जिससे यूनिवर्सिटी के सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके।