भोपाल| नर्सिंग उम्मीदवारों के ऑनलाइन भरे गए काउंसिल रजिस्ट्रेशन फाॅर्म कॉलेज प्राचार्य सत्यापित करेंगे। फाॅर्म के साथ सबमिट किए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर प्राचार्य के खिलाफ मप्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अफसरों ने बताया कि नर्सिंग की डिग्री लेने के बाद स्टूडेंट्स अधूरे आवेदन ऑनलाइन सबमिट करते हैं। इस कारण उनके रजिस्ट्रेशन अटके रहते हैं। इस समस्या का निराकरण करने सभी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को रजिस्ट्रेशन फाॅर्म की जांच और फाॅरवर्डिंग करने की जिम्मेदारी दी है।