पीसी नगर मल्टी के पास एक मनचले ने नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सरेराह मारपीट कर दी। उसके दोस्ती के प्रस्ताव को छात्रा ने ठुकरा दिया था। हबीबगंज पुलिस ने पांच अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह मां के लिए दवाएं लेने मेडिकल स्टोर जा रही थी। पीसी नगर मल्टी के पास इलाके में रहने वाले रवि सिंह राठौर ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी महीनेभर से पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इस बार भी उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलोज कर मारपीट कर दी। छात्रा घर पहुंची और पूरा वाकया परिवार को बताया। इसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ हबीबगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।