पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवविवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी, एक दिन पहले पति ने पीया था कीटनाशक

नवविवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी, एक दिन पहले पति ने पीया था कीटनाशक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | बैरसिया इलाके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले ही मृतका के पति को कीटनाशक पीने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

राजनंद, नरसिंहगढ़ निवासी 20 वर्षीय पिस्ता बाई की शादी मंशापूर्ण निवासी किसान कालूराम से हुई थी गुरुवार सुबह परिजनों को पिस्ता फांसी पर मिली। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष वाले और पुलिस पहुंच गई। कालूराम ने पुलिस को बताया कि उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। बुधवार को वह दूसरे वाले कमरे में काम कर रहा था। उसने कीटनाशक हाथ में लिया था। इसी दौरान उल्टियां होने लगी थी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां से वे उसे रात को ही घर ले आए थे। उसके बाद नहीं पता कि क्या हुआ? सुबह पिस्ता उसे फांसी पर मिली।











मामले की विवेचना कर रहे एसडीओपी बैरसिया संजीव पाठक के अनुसार मायके पक्ष वालों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अभी पूरी तरह से सभी बयान भी नहीं लिए गए हैं। उनके बयान होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। पिस्ता ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है।

खबरें और भी हैं...