भोपाल| मप्र तैलिक साहू सभा द्वारा 2 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अभा तैलिक साहू महासभा के आह्वान पर एकता रैली आयोजित की गई है। रैली मे भोपाल समेत देशभर से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ. प्रकाश सेठ, प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद साहू ने बताया कि रैली समाज की शासन, सत्ता व संगठन में भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से की जा रही है। यह जानकारी भोपाल के अध्यक्ष अनिल साहू ने दी।