भोपाल| समर्थ सेवा मंडल, मराठी साहित्य अकादमी व गुरुदेव सेवा मंडल ने 21 से 27 मई तक दत्त मंदिर अरेरा कॉलोनी में स्वयंवर कीर्तन महोत्सव आयोजित किया है। सेवा मंडल के विजय अपशकर व रोहिणी शिंगवेकर ने बताया कि महोत्सव के प्रमुख प्रसंग शिव-पार्वती, राम-सीता, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी, अर्जुन-द्रोपदी, सौभद्र-हरण, नल-दमयंती, ऊषा हरण, नामदेव लग्न आदि पर रहेंगे। इसमें मुंबई की कीर्तनकार मंजूषा भावे कीर्तन प्रस्तुत करेंगी।