पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाणगंगा रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक

बाणगंगा रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| बाणगंगा क्षेत्र के 325 से अधिक रहवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड ने 1976 में गरीब तबके के लोगों को यहां प्लाॅट और मकान आवंटित किए थे। यहां के रहवासियों ने जब यहां रिक्त भूमि भी आवंटित करने के लिए आवेदन दिया तो बोर्ड की फाइलों की पड़ताल में यह बात सामने आई कि जमीन सरकार ने बोर्ड को ट्रांसफर नहीं की है। इस वजह से पिछले दस सालों से मामला अटका हुआ है। रहवासी हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर के चक्कर काटते रहते हैं, क्योंकि इतने वर्षों में अब उन्हें अपने मकानों के विस्तार की जरूरत पड़ने लगी है।

खबरें और भी हैं...