पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के बाद चोरों ने घर में लगाई आग

चोरी के बाद चोरों ने घर में लगाई आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में चोरी के बाद चोर घर में आग लगाकर भाग गए। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार होशंगाबाद गया हुआ था। टीलाजमालपुरा निवासी 52 वर्षीय राजकुमार ताम्रकार प्राइवेट जॉब करते हैं। पुलिस के अनुसार गत 13 अप्रैल को वे परिवार के साथ होशंगाबाद एक भंडारे में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने घर से धुंआ निकलने की सूचना दी। इसके बाद राजकुमार घर आ गए। उन्होंने बताया कि अंदर अलमारी खुली मिली। उसमें से 25 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। चोर घर में छत के रास्ते से घुसे थे। उन्होंने आशंका जताई कि चोरी के बाद चोर ही आग लगा गए होंगे। पुलिस ने चोरी और आगजनी का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...