पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिलखिरिया की ईंट फैक्टरी में मिला नवजात का सिर

बिलखिरिया की ईंट फैक्टरी में मिला नवजात का सिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलखिरिया इलाके में सीमेंट की ईंट बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर एक नवजात का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सीमेंट से सने इस सिर को धोने के बाद चेहरा साफ हो पाया। पुलिस को मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। सीएसपी अयोध्या नगर रश्मि खरिया के अनुसार आदमपुर छावनी पठार के पास विनोद चुघ की ईंट बनाने की अनहद एसोसिएट नाम की फैक्टरी है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कर्मचारियों ने फैक्टरी के एक हिस्से में एक बच्ची का कटा सिर मिलने की सूचना बिलखिरिया पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को सिर सीमेंट लगे होने के कारण खिलौने जैसा नजर आया। पानी से धोने के बाद चेहरा स्पष्ट हो पाया। पुलिस ने सिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पीएम किया गया। सीएसपी खरिया के अनुसार शव हाल में जन्में बच्चे का है। अभी उसके संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि सिर के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

फैक्टरी संचालक विनोद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को एक पार्टी ईंट लेने गई थी। उसी के कर्मचारियों ने सिर देखा था।

खबरें और भी हैं...