चैनल खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी
भोपाल|हबीबगंज पुलिस ने देहरादून से शून्य पर आई एक केस डायरी के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसमें चैनल खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। एसआई हबीबगंज एचएल तिवारी के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, उत्तराखंड से एक केस डायरी आई। उन्होंने धोखाधड़ी का मामला शून्य पर दर्ज किया था। इसमें बताया गया कि देहरादून निवासी एके जैन के आरोप हैं कि उन्होंने नवंबर 2017 में शैलेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला और छाया शुक्ला से डीएनएन चैनल के लिए करार किया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस दिए थे, जबकि 20 लाख रुपए उन्होंने सेटअप तैयार करने में खर्च कर दिए। उनसे कई बातें छिपाकर एग्रीमेंट किया गया था। एसआई तिवारी ने बताया कि जैन से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।