पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आओ ज्योत जगाएं भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

आओ ज्योत जगाएं भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दादा जेपी वासवानी के जन्म शताब्दी वर्ष में थद्दाराम ज्ञानचंदानी फाउंडेशन द्वारा संत हिरदाराम नगर में ‘आओ ज्योत जगाएं’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। शनिवार शाम साधु वासवानी स्कूल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंधी गायक नील तलरेजा और पूना की भक्त मंडली ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। आओ ज्योत जगाएं भजन की प्रस्तुति के दौरान मोबाइल की टॉर्च जलाकर श्रद्धालुगण झूम उठे। यहां सभी ने हाथ उठाकर तालियां बचाई और भजन संख्या का आनंद उठाया।

फाउंडेशन के प्रमुख हीरो ज्ञानचंदानी व कार्यक्रम संयोजक नरेश ज्ञानचंदानी ने बताया कि दादा जेपी वासवानी विश्व में एक महान दार्शनिक संत के रूप में जाने जाते हैं। दुनिया भर में उनके अनुयायी फैले हुए हैं। दादा वासवानी हर संवेदनशील जीव का सम्मान करते हैं, फिर चाहे वे मनुष्य हो या प्रकृति। उनका मानना है जिस किसी के भी भीतर जीवन है, वह दैवीय है। हर किसी में परमात्मा की ज्योत जलती है, लेकिन वर्तमान में वह बुझती चली जा रही है। इसी को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संख्या की शुरुआत शाम 7:30 बजे आओ ज्योत जगाएं कार्यक्रम इंचार्ज और मुंबई के केसी कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल मंजू निचानी, संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्धभाऊ, समाजसेवी चंदर लालचंदानी सहित ज्ञानचंदानी परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। आरती के बाद सिंधी कलाकार नील तलरेजा ने भजनों की प्रस्तुति दी। आओ ज्योत जगाए गीत के अलावा ‘जे खे लालण सा आहे प्यार उह हथ मथे करे’ गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। जिसपर उपस्थित श्रद्धालु झूमकर नाचने लगे।

देशभर से जुटे दादा के अनुयायी

इस मौके पर डॉ. राजकुमारी चोटरानी, यशोदा वधवा और रेनू आसूदानी, मोहन लालवानी, राजा मोटवानी, गौरव सीरवानी, नरेश गिदवानी और हरीश मेहरचंदानी राजेश बुलानी, माधु चांदवानी, गुलाब जेठानी, बसंत चेलानी, चंदर नागदेव, मिक्की भारनी सहित बड़ी संख्या में संत हिरदाराम नगर के अलावा देशभर से दादा वासवानी के अनुयायी कार्यक्रम में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...