राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर निकली जागरुकता रैली
भोपाल| राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बीएचईएल मैदान से एक जागरुकता रैली निकली गई। यह रैली पुलिस अग्निशमन सेवा, मुख्यालय, भोपाल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बीएचईएल भोपाल और नगर निगम द्वारा आयोजित की गई थी। रैली को वरिष्ठ कमांडेंट सीआईएसएफ वर्तुल सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह में खड़े जहाज में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जान गंवाने वाले 66 शहीदों की याद में आयोजित किया जाता है। रैली भेल मैदान से होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन, हमीदिया रोड, नए पुल, रोशनपुरा चौराहा, डिपो चौराह, जेपी अस्पताल से होते हुए एमपी नगर में संपन्न हुई। फायर टीम 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय, अस्पतालों, और फैक्टरी में जाकर आग से बचने की जानकारी और उपाए बताएगी।