- Hindi News
- National
- सोमयज्ञ महोत्सव में गोकुलोत्सव महाराज बोले बिना पेड़ों के संभव नहीं है जीवन
सोमयज्ञ महोत्सव में गोकुलोत्सव महाराज बोले- बिना पेड़ों के संभव नहीं है जीवन
भोपाल | वनस्पतियों ने औषधि के रूप में, वृक्षों ने फल-फूल के रूप में जो हमें अमृतमयी सौगात दी है। जिससे मनुष्य स्वस्थ जीवन जी पता है। शुद्ध वायु के बिना जीवन संभव नहीं है। जनजीवन को सुखी रखने के लिए यज्ञ के साथ वृक्ष लगाना जरूरी है । यह उद्गार शनिवार को दशहरा मैदान में आयोजित सोमयज्ञ महोत्सव में पं. गोकुलोत्सव महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यज्ञ से ताप, संताप और दुख दूर होते हैं, सोम यज्ञ की ऊर्जा के प्रताप के कारण एक आहुति 10008 आहुति बराबर होती हैं । ये आहुतियां सीधे ब्रह्म को मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ तो साक्षात प्रभु यज्ञ नारायण का स्वरूप है, यह सृष्टि तो अनादिकाल से चली आ रही है और हजारों-हजारों वर्ष पहले कितने जीवों ने अपनी देह छोड़ी होगी यह पूरी धरती श्मशान है इसलिए यज्ञ हवन धरा की शुद्धि के लिए होते हैं । इस यज्ञ में चारों वेदों से अभिमंत्रित मंत्रों द्वारा आहुतियां होती हैं। आयोजन समिति के भगवानदास सबनानी एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि सोम यज्ञ के तीसरे दिन महाराज गोकुलोत्सव एवं व्रजोत्सव महाराज ने अक्षत वर्षा कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।